फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stinking 50 kg chenna destroyed three samples including Jodhpuri laddus sealed

बदबूदार 50 किलो छेना नष्ट, जोधपुरी लड्डू समेत तीन नमूने सील

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stinking 50 kg chenna destroyed  three samples including Jodhpuri laddus sealed
रायबरेली। दशहरा पर बिकने के लिए तैयार किया गया 50 किलो छेना गुरुवार को एफएसडीए की टीम ने नष्ट करवा दिया। आरोप है कि छेना बदबू दे रहा था। साथ ही शीरे में मक्खियां पड़ीं थीं।
विज्ञापन

टीम ने छेने का नमूना सील कर उसे तुरंत नष्ट करवा दिया। जोधपुरी लड्डू सहित दो और नमूने भी सील किए गए हैं। शहर में अभियान को लेकर मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को शहर में छापामारी की। सबसे पहले गोराबाजार स्थित श्याम बिहारी की दुकान में छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गोदाम में मिठाई को चेक किया गया। छेना की मिठाई मानक के विपरीत प्रतीत होने पर नमूना सील करने के बाद करीब 50 किलो छेना नष्ट करवा दिया।
शहर के कचहरी रोड स्थित राजस्थानी स्वीट्स से एफएसओ अरुण कुमार ने राजभोग और अमर नाथ ने जोधपुरी लड्डू का नमूना सील किया।
नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ दीपावली तक लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed