फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sticks and sticks were used between two communities, 13 people including a priest were injured

Raebareli News: दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, पुजारी समेत 13 घायल

Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks were used between two communities, 13 people including a priest were injured
बछरावां क्षेत्र में मारपीट के बाद सीएचसी में बेंच और जमीन पर लेटे घायल।
बछरावां (रायबरेली)। बिगड़ैल का पुरवा मजरे कन्नावां गांव में शनिवार की शाम हैंडपंप में पानी पीने के दौरान दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले। इसमें मंदिर के पुजारी समेत 13 लोग घायल हो गए। पुजारी समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के बिगड़ैल का पुरवा मजरे कन्नावां स्थित बालाजी मंदिर में दूरदराज से लोग दर्शन करने आते हैं। शनिवार शाम मंदिर में आया एक व्यक्ति हैंडपंप में पानी पीने चला गया। इसी दौरान उसका दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति से विवाद हो गया। मंदिर के पुजारी राजेंद्र कुमार उर्फ राजा उन्हें समझाने लगे। इसी दौरान पुजारी पर भी दूसरे समुदाय के लोग अभद्रभाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख अन्य भक्त भी उन्हें समझाने के लिए गए तो विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दूसरे पक्ष से भी लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। घटना से अफरातफरी मच गई। बवाल में एक पक्ष से बिगड़ैल का पुरवा निवासी पुजारी राजेंद्र उर्फ राजा (30), अंजनी (42), मिल एरिया इलाके के देवानंदपुर निवासी संजू (27), मनजीत (26), सोनी सोनकर (26), कन्नावां निवासी जतिन (24), बछरावां निवासी राज कुमार गुप्ता (32), सत्यम (29) और दूसरे पक्ष से बिगड़ैल का पुरवा गांव निवासी हसमत अली (46), अजमत अली (31), इरशाद अली (19), ऐश मोहम्मद (29), चांदनी (21) घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉ. प्रभात मिश्रा ने हालत गंभीर देखते हुए पुजारी राजा, संजू, हसमत अली, ऐश मोहम्मद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने मौके पर पहुंचे। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हैंडपंप में पानी पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।


भक्तों को मंदिर आने से रोकते हैं विपक्षी
घायल लोगों ने बताया कि विपक्षी लोग मंदिर में भक्तों के आने पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं। आए दिन मंदिर आने जाने वाले भक्तों के साथ कहासुनी की जाती है। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी जाती है। भक्तों का कहना है कि बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विवाद करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed