फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   State government's promotional material in the trash burned

प्रदेश सरकार की प्रचार सामग्री कूड़े में जलाई

Fri, 11 Sep 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए छपवाई गईं पुस्तकों को आमजन तक पहुंचाने की बजाय उन्हें कचरे के ढेर में फेंककर जलाया जा रहा है।
विज्ञापन


राही क्षेत्र में फेंकी गईं ऐसी पुस्तकों को शुक्रवार आग के हवाले किया गया। दूसरी तरफ अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि स्टोर रूम की सफाई के बाद कुछ पुरानी व खराब पुस्तिकाएं जलाई गई हैं।
विज्ञापन


 डीएम सूर्यपाल गंगवार ने घटना की जानकारी से इंकार किया। कहा कि इस मामले को दिखवाएंगे। सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों वाली पुस्तकें राही ब्लॉक कार्यालय के पीछे फेंकी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कूड़े के ढेर में पड़ीं तमाम पुस्तकों में आग लगने पर शुक्रवार शाम स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रचार पुस्तिकाओं को कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से कचरे के ढेर में फेंका।


इसकी भनक लोगों को न लग सके, इसके लिए जलाने का भी प्रयास किया गया। इसमें हिंदी और उर्दू में प्रकाशित प्रचार पुस्तकाएं शामिल हैं।

इस बारे में जानकारी करने पर राही के बीडीओ चंद्रपाल का कहना था कि कर्मचारियों ने स्टोर रूम की सफाई की। इस दौरान निकलीं पुरानी पुस्तकों को फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed