फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Starting from the worship of the sun poured mahaparva Nhay Khay chhath

नहाय खाय से शुरू सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ

Sun, 15 Nov 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान महिलाएं छठ पूजा के लिए पूरे दिन व्यस्त रहीं। बाजार में व्रतधारी महिलाओं ने सूप डाला, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन


पूर्वांचल का प्रमुख पूजा डाला छठ को लेकर जिले में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां पर करीब तीन हजार परिवार है।

आईटीआई, कल्लू का पुरवा, शक्तिनगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर, सोनिया नगर, रेलवे कॉलोनी आदि मोहल्लों में सबसे अधिक संख्या है। सुख-समृद्धि के लिए सूर्य देव की कठिन पूजा के लिए तैयारियां देर रात तक चलती रहीं।

व्रत में शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है। इसलिए पूजा प्रसाद बनाने के लिए चूल्हे की लकड़ी से लेकर बर्तन सभी को गंगाजल से पवित्र किया गया।

पीतल के बर्तन में पूजन सामग्री बनाई गई। दिन भर व्रत करने के बाद शाम को लौकी या कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद छका। इस दौरान महिलाओं ने बाजार में फल, पूजन सामग्री और चढ़ाने के लिए साड़ी की खरीदारी की।
विज्ञापन


राजवती, मधू सिंह ने बताया कि छठ पूजा में नई साड़ी पहनकर पूजा की जाती है। इसके साथ ही महिलाओं ने चावल, गुड़, सब्जियां, फल, शुद्ध देशी घी, दूध और सुहाग शृंगार का सामान आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य षष्टी व्रत की असली शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी खरना से मानी जाती है। सोमवार को व्रती महिला खरना का व्रत करेंगी। पूरे दिन निर्जला रहकर घर में पूजा स्थल वाले कमरे में पूड़ी और मीठा चावल बनाएंगी।

शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद और जल ग्रहण करेंगी। व्रत के तीसरे दिन डाला छठ मंगलवार को डूबते और बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

व्रती महिलाएं षष्टी को निर्जला व्रत रह कर नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सप्तमी की सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण होगा।

सायंकाल प्रथम अर्घ्य में परंपरा के अनुसार महिलाएं सूर्यास्त के समय पहले से बनाए गए सिप-सोप्ता (मिट्टी से बनाया गया मंदिरनुमा गुंबद) की पूजा अर्चना कर पांच बार परिक्रमा करती हैं।


नए कपड़े, नया सुहाग शृंगार कर ठेकुआ चढ़ाया जाता है। गन्ना, कच्ची हल्दी गागरा, फल आदि पूजा के लिए एकत्र किए सामान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसी तरह सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर सूर्य की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed