{"_id":"60e1e7cd8ebc3ec23565eaea","slug":"sport-raibaraily-news-lko5854605100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्टेडियम में दिखेगी रौनक, बनेगा सेल्फी पॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्टेडियम में दिखेगी रौनक, बनेगा सेल्फी पॉइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। अब स्टेडियम में सोमवार से रौनक लौटेगी। हालांकि पहले की तरह खिलाड़ियों की संख्या नजर नहीं आएगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खिलाड़ियों को अभ्यास की छूट दी गई है।
10 साल से कम उम्र के बच्चों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं मिलेगी। इससे अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम ही रहेगी। स्टेडियम में ओलंपिक गेम्स को देखते हुए सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था, जिससे शहर में जेल रोड स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भी गतिविधियां बंद हो गई थीं। लॉकडाउन में धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हुई। अब स्टेडियम को भी 5 जुलाई से खोले जाने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि स्टेडियम में सोमवार से गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। वर्तमान सत्र के लिए लगभग 100 खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से स्टेडियम खुलेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई करा दी गई है। खिलाड़ियों को मास्क लगाकर आना होगा। अपने साथ सैनिटाइजर लाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यास करने दिया जाएगा। दस साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
टोक्यो ओलंपिक क्विज के बारे में भी बताएंगे
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक क्विज के बारे में भी बताया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ के निकट सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस सेल्फी पॉइंट पर खिलाड़ी फोटो खींच सकेंगे। उन्हें ओलंपिक के बारे में बताया जाएगा।
टोक्यो क्विज के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इस क्विज का हिस्सा बन सकें। उप क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहले से प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब स्टेडियम खुलेगा तो खिलाड़ियों को बेहतर ढंग से क्विज के बारे में बता सकेंगे।