फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Speeding vehicle thrashed to the father and daughter, death

तेज रफ्तार वाहन ने पिता पुत्री को रौंदा, मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:07 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 29 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle thrashed to the father and daughter, death
डीह थाना क्षेत्र में इमली तिराहे के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्री की हुई मौत के बाद मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : अमर उजाला
डीह थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन ने पिता-पुत्री को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों साइकिल से दवा कराने जिला मुख्यालय जा रहे थे। साथ में दूसरी साइकिल से सवार एक रिश्तेदार भी घायल हो गया। हादसे में साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूरे सधई मिश्र मजरे बरुवा गांव निवासी छोटेलाल पासी (50) की बेटी शीला देवी (22) बीमार थी। पिता साइकिल पर बैठाकर उसका इलाज कराने जिला मुख्यालय जा रहा था। साथ में रिश्तेदार अजय (25 ) निवासी जनवामऊ जिला प्रतापगढ़ भी दूसरी साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन


इमली तिराहा के पास एक वाहन ने पिता-पुत्री को रौंदते हुए रिश्तेदार अजय को टक्कर मार दी। इससे साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता छोटेलाल और रिश्तेदार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया गया। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस की टक्कर से युवक की जान गई : भदोखर थानाक्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव निवासी संजय (22) सुबह किसी काम से भदोखर आया था।


इसके बाद बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रायबरेली से सलोन की तरफ जा रही रायबरेली डिपो की बस ने संजय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि बस कब्जे में ले ली गई है। चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed