{"_id":"697dfff76a80fcb1b707ceb2","slug":"speeding-car-hits-school-van-in-raebareli-injuring-nine-children-and-hospitalizing-them-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 09 बच्चे घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 09 बच्चे घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती
Sat, 31 Jan 2026 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:43 PM IST
सार
रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे में 09 बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल वैन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना पुल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर अफरातफरी का माहौल
बताया गया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन