{"_id":"61cc8e757c76ec58ec407375","slug":"sp-used-to-buy-expensive-electricity-on-50-commission-mukut-bihari-raibaraily-news-lko611101641","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा 50 प्रतिशत कमीशन पर खरीदती थी महंगी बिजली: मुकुट बिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा 50 प्रतिशत कमीशन पर खरीदती थी महंगी बिजली: मुकुट बिहारी
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार ( रायबरेली)। कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सपा सरकार 50 प्रतिशत कमीशन खाने के लिए ढाई रुपये यूनिट की जगह साढ़े आठ रुपये यूनिट की दर से बिजली खरीदती थी।
वहीं कांग्रेस पार्टी योगी व आरएसएस के लोगों को झूठे मामले में फंसाने व आतंकवादियों को बचाने के लिए नकली भगवा आतंकवाद पैदा करती थी। वह बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।
नगर के एक मैरिज लान में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने बताया कि पिछड़े वर्ग की 52 प्रतिशत आबादी को उसका अधिकार सिर्फ भाजपा ने ही दिया है। अन्य सरकारें सिर्फ शोषण करती थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने न कहीं से कर्ज लिया और न ही टैक्स बढ़ाया, लेकिन विकास कार्य पिछली सरकारों से कई गुना तेजी से हो रहा है। सरकार की आमदनी बढ़ गई है।
पिछली सरकार में शराब पर 72 हजार करोड़ रुपये राजस्व आता था, जबकि योगी सरकार के बिना कुछ बढ़ाए तीन लाख 78 हजार करोड़ रुपये सरकार को मिल रहे हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी की किल्लत समाप्त हो गई है।
विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि मोदी व योगी जी की सरकार ने महिलाओं को गैस सिलिंडर दिया। किसानों को पेंशन दी, गांवों को सड़कों से जोड़ा और गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी, विजय रस्तोगी, मनीष कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।