फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Son of bank manager kidnapped

बैंक प्रबंधक के बेटे का अपहरण कर 20 लाख मांगी फिरौती

Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Son of bank manager kidnapped
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के बेटे का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी। पैसा न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर शाम अमेठी जिले के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अफसर मोहनगंज थाने पहुंचे और घटना की पड़ताल की। अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपहरणकर्ताओं से प्रबंधक के बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अमेठी जिले के कमरौली बीएचईएल निवासी शिव कुमार निगम दखिनवारा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। उनका बेेटा गौरव कुमार निगम (27) मोहनगंज क्षेत्र के राजा फत्तेपुर में कपड़े की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह वह एक युवक के साथ बाइक से दुकान जा रहा था। तभी मोहनगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित गंदा नाले के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, बदमाशों ने प्रबंधक के बेटे गौरव कुमार को कार में बैठा लिया और फरार हो गए। यह देख दुकान में काम करने वाला शुभम दंग रह गया।
उसने घटना की जानकारी गौरव के पिता को दी। कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता के मोबाइल पर फोन किया और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी।
बेटे के अपहरण और फिरौती मांगे जाने से पिता भी घबरा कर थाने पहुंचे और सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। इससे हड़कंप मच गया। शाम करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना व सर्विलांस टीम, एसओजी टीम के साथ मोहनगंज थाने पहुंचे।

एसपी ने घटना के बारे में पीड़ित परिवार से पूछताछ की। एसपी का कहना है कि प्रबंधक के बेटे का अपहरण करके 20 लाख की फिरौती मांगी गई है। अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द प्रबंधक के बेटे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed