फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Somewhere Rangoli adorned with lamps and somewhere Ram Darbar captivated

कहीं दीपों से सजी रंगोली तो कहीं राम दरबार ने मोहा

Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Somewhere Rangoli adorned with lamps and somewhere Ram Darbar captivated
रायबरेली। धनतेरस के मौके पर स्कूलों में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कहीं रंगोली बनाकर दीप जलाए गए तो कहां झांकियां प्रस्तुत की गईं। स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दिवाली की बधाई दी।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रोडइया भीखमशाह में छात्राओं ने रंगोली बनाई और परिसर को दीपों से सजाया। प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में बच्चों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य रविंद्र मोहन मिश्र ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक मुदित वर्मा व प्रधानाचार्य मथुरा प्रसाद वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाए राम दरबार झांकी की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या सिंह, सोनल गुप्ता, वैष्णवी वर्मा, यशी शुक्ला, खुश पटेल, अंशिका भारती, पूर्णिमा यादव, शुभी वर्मा, रिमझिन यादव, आयुषी पटेल, अनन्या पटेल, जव्या व सुचिता पांडेय शामिल हुईं।
जहानाबाद चौकी स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूह गीत, वादन, लघु नाटिका, रंगोली व (पोस्टर) के माध्यम दिवाली मनाई। नृत्य में प्रितांशी, आद्या, वेदांशी, अदिति, काव्या, मलय, सिद्धांत, नव्या, पार्थ व आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया। समूह गान में मृणांक, जलज, आदित्य व उत्पल ने खूब तालियां बटोरी। अमोल विहार स्थित बीएसएस स्कूल में बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
वहीं ऊंचाहार के एसजेएस पब्लिक स्कूल में दिवाली पर अंकिता सिंह के निर्देशन में बच्चों ने राम जानकी, लखन व हनुमान की झांकी प्रस्तुत की। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दीपक के चित्र को मनमोहक रंगों से पेंटिंग की। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिना कौसर ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में धनतेरस व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने छात्र-छात्राओं से सुरक्षित रहते हुए त्योहार मनाने का आग्रह किया। रोहनिया ब्लॉक के श्यामसुंदर विद्यापीठ इंटर कालेज छतौना मरियानी में दीप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed