फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Soils made of clay are the first choice of Suhagins

सुहागिनों की पसंद हैं मिट्टी के बने करवे

Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Soils made of clay are the first choice of Suhagins
रायबरेली में शुक्रवार को कैपरगंज में करवा चौथ के मद्देनजर पीतल के करवे खरीदती महिलाएं। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रहकर व्रत रखती है और रात में चांद दिखने पर पूरे विधिविधान से पूजा-पाठ कर व्रत खोलती हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण करवा होता है। पीढ़ियां दर पीढ़ियां गुजरती जा रही हैं, लेकिन आज भी महिलाओं के लिए मिट्टी के बने करवा ही पहली पसंद हैं। वैसे तो बाजार में चांदी व पीतल के करवा भी आने लगे हैं, इसके बावजूद मिट्टी के बने करवा के पूजन विधि में शामिल करने की परंपरा बनी हुई है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर हर सुहागिन अपने पति के दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसमें करवा का होना बेहद जरूरी है। करवा चौथ व्रत के कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में कुम्हार करवा बनाने को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसमें हर कोई करवा को आकर्षक ढंग से सजाने में लगा हुआ है। फूल के साथ ही आकर्षक कलाकृतियां प्रमुख होती हैं। साथ ही इन्हें विभिन्न रंगों से सजाया जा रहा है। वैसे तो आधुनिक दौर में चांदी के करवे भी बाजार में है। इन सबके बावजूद आज भी सबसे अधिक बिक्री मिट्टी के बने करवों की हो रही है।
विज्ञापन

इससे कुम्हारों को अच्छी आमदनी होती है। मिट्टी के करवे 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक के हैं, जिनकी खरीदारी शुरू हो गई है। करवा चौथ को लेकर बाजार सज गया है। चांदी के करवे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं चांदी के करवे भी इस बार आकर्षण का केंद्र बने हैं। इनकी कीमत तीन हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक है। सराफा व्यवसायी आशू गुप्ता व विमल सोनी का कहना है कि करवाचौथ पर चांदी के करवे सुहागिनों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। महिलाएं खरीदारी भी कर रही हैं। शहर के सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, विशंभर मार्केट, कैपरगंज आदि स्थानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पीतल से बने करवे भी बाजार में हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 900 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed