फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SOG arrested Tabrez from Lucknow house

एसओजी ने तबरेज को लखनऊ के घर से दबोचा

Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SOG arrested Tabrez from Lucknow house
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने लखनऊ स्थित आवास से तबरेज राना को दबोचा। शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने 28 जून को सदर कोतवाली में तहरीर देकर लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले का मुकदमा अपने चाचाओं के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता नयापुरवा निराला नगर निवासी हलीम और सुल्तान अली के अलावा शूटर व भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हंसा मजरे बेलाभेला निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी व उत्तरपारा निवासी शुभम सरकार को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि जमीनी विवाद में चाचाओं को फर्जी मामले में फंसाने के लिए तबरेज ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। उस समय तबरेज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि पुलिस ने छापा मारा तो इसकी भनक लगने पर तबरेज ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिन से सूचनाएं मिल रही थीं कि तबरेज घर पर ही मौजूद है। सटीक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
खुद पर हमले की साजिश रचने वाला तबरेज राना आगामी विधानसभा चुनाव तिलोई सीट से लड़ना चाहता था। पिता की तरह सुर्खियां बटोरने और परिवार के लोगों को फंसाकर शांत कराने के मकसद से ही उसे यह करतूत सूझी। पुलिस का कहना है कि तिलोई से चुनाव लड़ने, मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरने और चाचाओं को फंसाकर शांत करके उनके हिस्से की रकम हड़पने की तबरेज की मंशा पूरी नहीं हो सकी।
आरोपी तबरेज ने अपने साथी हलीम के साथ खुद पर हमले की साजिश रची थी लेकिन पुलिस की जांच में वह उल्टा फंस गया था। सीसीटीवी फुटेज ने उसकी करतूत को उजागर कर दिया था। यदि यह फुटेज न होती तो पुलिस के लिए मामले का खुलासा कर पाना कठिन होता।
घटना के दिन गाड़ी में कई लोगों के बैठे होने की जानकारी तबरेज ने दी लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अकेेला ही नजर आया। जिस तरफ वह बैठकर गाड़ी चला रहा था, ठीक उसके विपरीत स्थान पर कार में गोली मारी गई। इन्हीं छोटी-छोटी खामियां के कारण तबरेज का कारनामा सबके सामने आ गया। अब तबरेज भी पुलिस के शिकंजे में आ गया है।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि खुद पर साजिश रचने के मामले में फरार चल रहे शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम उसे पकड़कर जिला मुख्यालय ला रही है।

पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। तबरेज की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह शिकंजे नहीं आ रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर उसे इस बार दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed