फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slogans, posters made on the theme of my village my heritage

मेरा गांव मेरी धरोहर विषय पर बनाए स्लोगन, पोस्टर

Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Slogans, posters made on the theme of my village my heritage
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों और पोस्टर प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को घोषित होंगे।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे। निफ्ट परिसर में अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान के जरिए स्वच्छता पर विशेष अभियान का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। विवेक मिश्रा ने राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई। डॉ. विद्या राकेश ने महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
निदेशक डॉ. भारत साह, संयुक्त निदेशक नंदन सिंह बोरा, संकाय सदस्य प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। अमिताव चौधरी, स्मृति यादव, उज्ज्वल बनर्जी, शिवेंद्र, रिमांशु, अखिलेंद्र, प्रतिभा सिंह, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता में विशाल ने बाजी मारी
रायबरेली। राही विकास क्षेत्र के बेलाखारा स्थित सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें विशाल मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अविनाश शुक्ला द्वितीय और अंश सिंह तृतीय रहे।

शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक भी आयोजित हुई। इसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। अभिभावकों से उनकी समस्याएं जानने के साथ ही सुझाव भी मांगे गए। अध्यक्ष दयाशंकर मौर्य एवं संस्थापक ओमप्रकाश मौर्य ने भरोसा दिलाया कि पढ़ाई को और बेहतर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। अभिभावकों के सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। राजेश कुमार सोनी, विनय कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार मौर्य, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed