{"_id":"623a1c0e15722808515f0d13","slug":"six-zonal-and-22-static-magistrates-deployed-for-mlc-elections-raibaraily-news-lko622690784","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को छह जोनल व 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को छह जोनल व 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
रायबरेली। जिला प्रशासन ने विधान परिषद सदस्य पद के लिए नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए छह जोनल और 22 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों और माइक्रो ऑब्जर्वरों की भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 मार्च को प्रथम चरण और छह अप्रैल को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एमएलसी पद के लिए नौ अप्रैल को मतदान कराने के लिए सभी तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसमें सदर में एसडीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला, महराजगंज में एसडीएम सालिगराम, लालगंज में एसडीएम विजय कुमार, डलमऊ में एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, ऊंचाहार में एसडीएम राजेश कुमार और सलोन में एसडीएम आशाराम वर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राही ब्लॉक के लिए पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी को प्रशिक्षण 30 मार्च व छह अप्रैल को दिया जाएगा।