फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six year old innocent dies due to snake bite, four admitted

Raebareli News: सांप काटने से छह वर्षीय मासूम की मौत, चार भर्ती

Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 21 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent dies due to snake bite, four admitted
28-रायबरेली में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव में बच्चे की मौत के बाद र
रायबरेली। जिले में सांप काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार तड़के महराजगंज क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में सांप काटने से प्रभावित चार मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव निवासी महेश का छह वर्षीय पुत्र चाहत अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। रात में किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। सुबह बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में सांप काटने के बाद पहुंचे सलोन निवासी राजेंद्र कुमार (25), बाराबंकी निवासी सरयू प्रसाद (35) और शिवगढ़ निवासी निर्मला (55) समेत चार लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।



सांप काटने के बाद एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाएं मरीज
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि सांप काटने के बाद मरीज को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। एक घंटे के भीतर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) का इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांप काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इलाज में देरी होने पर खतरा बढ़ सकता है। बरसात के मौसम में सांप निकलने और सांप काटने की घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

28-रायबरेली में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव में बच्चे की मौत के बाद र

28-रायबरेली में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मदनखेड़ा मजरे पोखरनी गांव में बच्चे की मौत के बाद र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed