{"_id":"6005d43f8ebc3e2e79006614","slug":"six-lakh-population-will-soon-get-relief-from-power-crisis-raibaraily-news-lko560552864","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बिजली संकट से छह लाख आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बिजली संकट से छह लाख आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के नगर पालिका परिषद जायस के अलावा करीब 250 ग्रामसभा और उनके पुरवों में रहने वाली करीब छह लाख आबादी को जल्द बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेने के बाद पावर कॉर्पोरेशन अमेठी के अधीक्षण अभियंता ने न सिर्फ सेकेंड्री वर्क डिवीजन अयोध्या के अफसरों को फटकार लगाई बल्कि मंगलवार से काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए।
उनकी सख्ती से अफसरों में हड़कंप मच गया है। जायस नगर पालिका की आबादी करीब एक लाख है। वहीं ग्रामीण अंचलों की आबादी करीब पांच लाख है। नगर पालिका जायस के नागरिकों को भरपूर बिजली दिलाने के लिए हटवा गांव में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करीब छह करोड़ की लागत से शुरू कराया गया था। उपकेंद्र बनकर तैयार होने से पहले ही कार्यदायी संस्था कार्य छोड़कर फरार हो गई थी।
अमर उजाला ने 16 जनवरी के अंक में ‘बिजली संकट से जूझ रही छह लाख की आबादी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता अमेठी रामप्रीत प्रसाद ने अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ ही सेकेंड्री वर्क डिवीजन अयोध्या के अफसरों को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन
साथ ही मंगलवार से काम शुरू कराने की बात कही। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस काम को मंगलवार से शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर सख्ती बरती जाएगी। जल्द काम पूरा कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। फरवरी तक काम पूरा हो जाएगा।
पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता अमेठी की फटकार के बाद एसडीओ संजीव कुमार पटेल ने सोमवार को उपकेंद्र का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जानने का प्रयास किया कि अब तक कौन-कौन कार्य कराया गया है और कौन-कौन अधूरे पड़े हैं। उन्होंने सेेकेंड्री वर्क डिवीजन अयोध्या के अफसरों से बात की और कार्य शुरू कराने के लिए कहा।
एसडीओ ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर मंगलवार से ही इस सब स्टेशन पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विद्युत वितरण केंद्र तिलोई के अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम ने बताया कि कार्य शुरू करा दिया जाएगा ताकि इसका फायदा लोगों को मिलने लगे।
हतवा विद्युत सब स्टेशन की अमर उजाला में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों के हरकत में आने पर लोगों ने खुशी जताई है। साथ ही अमर उजाला को थैंक्यू बोला है। जायस कस्बे के रहने वाले खुर्शीद अहमद खां, लल्ला किंग, रमाकांत कौशल व अमित सिंघल ने अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमर उजाला की खबर की वजह से धूल-मिट्टी खा रहा यह सबस्टेशन फिर शुरू होने जा रहा है। इस सब सबस्टेशन के चालू होने पर नगर की बिजली की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।