{"_id":"5707f4b04f1c1b1b70c81178","slug":"six-home-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह घर जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से छह घर जले
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर आग से छह घरों का सामान व सात बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी मर गए। कुछ स्थानों पर दमकल का वाहन नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
राही क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे झकरासी निवासी मुकेश कुमार के घर के छप्पर में आग लग गई। सूचना पर जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक छप्पर के नीचे बंधी दो भैंसों की जलकर मौत हो गई।
पड़ोसी श्रीराम के मकान में आग से 50 हजार का सामान जल गया। दोनों घरों में करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली।
विज्ञापन
गदागंज क्षेत्र में पूरे लोनियन मजरे धूता निवासी सोनी और बललू के घर में आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। डलमऊ के पूरे शिकरवारन मजरे रायपुर टप्पा हवेली में बिजली के शार्ट सर्किट से रामसजीवन के खेत में गेहूं की फसल जल गई।
अमेठी जिले में सिंहपुर क्षेत्र के सातन पुरवा में आग लगने से शोहराब अहमद की चार बीघा और आयशा की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
खीरों क्षेत्र के बनपुरवा मजरे पाहो में मालती के घर में आग लग गई।
ग्रामीण जब तक आग बुझाने तब तक सत्यनारायन का घर भी चपेट में आ गया। आग से मालती और सत्यनारायन के घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। दोनों घरों में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।