फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sir... possession was not handed over even after the land allotment

Raebareli News: साहब... भूमि आवंटन के बाद भी नहीं मिला कब्जा

Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sir... possession was not handed over even after the land allotment
खीरों थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में ​शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। 
रायबरेली। जिले के थानों और कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भूमि विवाद, कब्जे और नाली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलेभर में 210 शिकायतें आईं, जिनमें से 54 का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन


कई थानों में राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं रहे, जिससे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। जगतपुर में उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां आईं 10 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के लिए टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन


गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, मुरैठी गांव निवासी छेदीलाल ने बताया कि कई साल पहले उन्हें भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारी के मौजूद नहीं रहने से उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया। यहां छह शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक, सुल्तानपुरखेड़ा निवासी आशीष कुमार ने भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सलेमपुर निवासी सोनू ने नाली विवाद, जबकि पडेरा निवासी शिवविलास और नेवाजखेड़ा निवासी रामकेश ने भूमि विवाद की शिकायत की। नायब तहसीलदार मंजरी सिंह और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यहां आठ शिकायतें आईं। इनके निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं।

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक, कोतवाल विंध्य विनय ने बताया कि समाधान दिवस में 13 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक, कुसंडी गांव निवासी अवशेष कुमार ने पड़ोसी गांव मुड़ियन खेड़ा निवासी मेवालाल के खिलाफ खेत में लगे पेड़ों की टहनियां नहीं काटने की शिकायत की। उनका कहना था कि टहनियों के कारण खेत की जुताई में परेशानी हो रही है।


इस पर दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई, जिसके बाद शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुंदेला ने बताया कि यहां 10 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का निस्तारण हुआ। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर सिंह और नायब तहसीलदार रिचा सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां आठ लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed