फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shubham and Kavita won in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में शुभम और कविता ने बाजी मारी

Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shubham and Kavita won in 100 meters race
हरचंदपुर (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोति ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। मेडल जीतने के लिए पूरी कोशिश की। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सभी विजेता अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने किया। प्राथमिक स्तर के बालकों की लंबी कूद में तुषार दौड़, 100 मीटर दौड़ में शुभम यादव, 200 मीटर दौड़ में शुभम, 400 मीटर दौड़ में आशीष गौतम, बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में कविता, 200 मीटर दौड़ में सोनी, 400 मीटर दौड़ में महक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जूनियर स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में सरिस यादव, 200 मीटर दौड़ में शुभम, 400 मीटर दौड़ में वीरेंद्र कुमार, 600 मीटर दौड़ में सरिस यादव, बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान, 200 मीटर दौड़ में चांदनी, 400 एवं 600 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी एवं खो-खो में पूरे मौहारी की टीम ने सफलता अर्जित की। इस मौके पर अरविंद द्विवेदी, बृज किशोर, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
पुरस्कार से नवाजे गए खेलकूद के विजेता
गदागंज (रायबरेली)। उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में दीनशाह गौरा ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि बीडीओ हरीशचंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत बुधराम, ग्राम प्रधान राधेश्याम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बीईओ राकेश कुमार ने आभार जताया। इस मौके पर सुनील कुमार यादव, हरिकेश यादव, शैलेश पांडेय, दिनेश बहादुर सिंह, उदयचंद्र, रामकृपाल, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
मिस्बाउल ने जीती दो दौड़ स्पर्धाएं
महराजगंज (रायबरेली)। बाबा हरिदास ग्राउंड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक नेता विनोद अवस्थी एवं मधुकर सिंह ने किया। जूनियर की बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम, अंशिका द्वितीय रही। प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 एवं 200 मीटर दौड़ में मिस्बाउल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर की खो-खो में प्राथमिक विद्यालय जिहवा की बालक एवं बालिका टीमों ने सफलता अर्जित की, जबकि जूनियर स्तर में बालक वर्ग से पूरे बरियार सिंह तथा बालिका वर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुरेश कुमार, इरशाद सिद्दीकी, मो. सगीर, जयकरन, राकेश गौतम, संदीप, रेखा मौर्या, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed