फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shivgarh drain filled with water hyacinth

जलकुंभी से पटी शिवगढ़ ड्रेन, किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Sep 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivgarh drain filled with water hyacinth
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली शिवगढ़ ड्रेन जलकुंभी से पटी है। यही वजह है कि बारिश होने से ड्रेन उफान पर है। यदि और बारिश हुई तो करीब 500 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो जाएगी। इसके विरोध में किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कहा कि ड्रेन सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट किया जाता है, लेकिन यह समस्या हर साल बनी रहती है।
विज्ञापन

पिपरी ग्राम पंचायत के किसान रामसुख मौर्या मनोज कुमार जावेद आलम रामजीवन शिवशरण रामस्वरूप छत्रपाल दुर्गेश उमेश बृजेश रामसुमिरन, राम लखन, राम दुलारी, जगदीश मौर्या, फूलचंद्र, सुंदर, रामअवध, रामदेव ने कहा कि ड्रेन की सफाई ठीक तरीके से ना होने के कारण जलकुंभी नाले में पटी है।
विज्ञापन

जलकुंभी सफाई ना होने से लगभग दो दशक से किसानों की भूमि जलमग्न हो जाती है। सफाई के नाम पर महज धन का बंदरबांट किया जाता है। किसानों ने बताया कि यह ड्रेन लखनऊ जिले से प्रारंभ होकर जिले के आखिरी छोर रतापुर में समाप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी लगभग 48 किलोमीटर की ड्रेन होने के कारण लखनऊ से लेकर शिवगढ़ तक पानी उफना जाता है। ठीक तरीके से साफ-सफाई न होने के कारण उसमें बाहर से आया हुआ जल किसानों के खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर देता है। यदि और बारिश हो गई तो सैकड़ों बीघे धान की फसल में पानी भर जाएगा।

शारदा सहायक खंड 28 के एक्सईएन नवनीत जाटव ने बताया कि जहां पर अधिक समस्या थी, वहां पर सफाई कराई गई थी। जलकुंभी की समस्या जानकारी में आई है। तीन-चार गांव के पास जलकुंभी निकलवाने का कार्य चल रहा है। पिपरी में सूचना प्राप्त हुई है अवर अभियंता को भेजकर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed