फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shivering left due to scorching cold, people lurking in homes

गलन भरी ठंड से छूंटी कंपकंपी, घरों में दुबके लोग

Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shivering left due to scorching cold, people lurking in homes
रायबरेली। बारिश के बीच दिनभर चली हवा से बुधवार को लोगों की कंपकंपी छूट गई। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। इससे ठंड बढ़ गई। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे। लोगों ने अलाव के आसपास ही दिन गुजारा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। मंगलवार तरह बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बदली छाई रही। दिनभर रिमझिम फुहारें पड़ती रही। इस दौरान चली हवा से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

धूप न निकलने से परेशानियां और बढ़ गईं। शाम को हवा के कारण लोग ठिठुरते दिखे। बुधवार को दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई।
अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed