फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shift the registry office of Unchahar to the ground floor

ऊंचाहार का रजिस्ट्री दफ्तर भूतल पर शिफ्ट कराएं

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shift the registry office of Unchahar to the ground floor
रायबरेली। स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को उप निबंधन कार्यालय ऊंचाहार का निरीक्षण किया। तहसील की पहली मंजिल पर संचालित कार्यालय को भूतल पर स्थापित करवाने के साथ ही उप निबंधक के डायस पर कोरोना सुरक्षा के लिए शीशे का कवर लगवाने के निर्देश दिए। अभिलेखागार में फाइलों को सुव्यवस्थित तरीके से रखवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ जाते समय शुक्रवार पूर्वाह्न 11.45 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल अचानक ऊंचाहार निबंधन कार्यालय पहुंच गए। मंत्री का स्वागत सहायक महा निबंधक हरिश्चंद्र कुशवाहा व उप निबंधक सदर प्रभाष सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंत्री ने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति की जानकारी ली। गंगा एक्सप्रेस-वे की जमीन के बैनामे को लेकर इस साल लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्ति पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने ऊंचाहार तहसीलदार को निर्देश दिया कि पहली मंजिल पर रजिस्ट्री कार्यालय होने के कारण बुजुर्गों व दिव्यांगों को दिक्कत होती होगी, इसलिए कार्यालय को भूतल पर स्थापित किया जाए। साथ ही कोरोना सुरक्षा को लेकर उप निबंधक शालिनी अवस्थी के डायस पर शीशे का कवर लगाया जाए।

मंत्री ने अभिलेखागार में पत्रावलियों के रखरखाव को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैनामा करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखकर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed