फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shia celebrated the Eid

शिया समुदाय ने मनाई ईद, दी बधाई

Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shia celebrated the Eid
रायबरेली में बुधवार को गुलाब रोड स्थित मस्जिद में हुई ईद की नमाज में शामिल शिया मुसलमान। - फोटो : अमर उजाला
माहे रमजान के 29 रोजे के बाद मंगलवार देर रात शिया धर्मगुरुओं ने चांद दिखने की घोषणा कर दी। इसके बाद बुधवार को शिया मुसलमानों ने धूमधाम से ईद मनायी। सुबह मस्जिदरों में अकीदत से ईद की नमाज अदा की। वहीं एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


शिया समुदाय के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लॉह सैय्यद सीस्तानी साहब (ईरान) के एलान के बाद शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक और मौलाना अली आब्दी ने चांद होने की तस्दीक की। इसके साथ ही शिया मुस्लिम परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


शहर मस्जिद साहेबुल अस्र वजीरगंज गढ़ी में मौलाना मोहसिन, मस्जिद कुबा कजियाना में मौलाना हामिद अली जैदी और मस्जिद मीर असगर अली गुलाब रोड में मौलाना कम्बर अली मुबारकपुरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मौलाना ने कहा कि एक माह तक जो इबादत की गई, उसका सिला अल्लाह तआला हर रोज़ेदार को देगा। दुआ के बाद लोगों नें गले मिलकर  ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं काजी-ए-शहर मुफ्ती महमूद अख्तर मिस्बाही ने चांद की तस्दीक के साथ ही गुरुवार को ईद मनाने एलान कर दिया। इसके साथ ही सुन्नी मुस्लिम परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार देर रात तक लोगों का दुकानों में जमावड़ा लगा रहा।

शहर का सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, घंटाघर या फिर कैपरगंज ईद में अपने पसंद के कपड़े खरीदने के लिए मुस्लिम परिवार को लोग आतुर रहे। कैपरगंज, सब्जी मंडी तिराहा, कहारों का अड्डा, तिलियाकोट, किला बाजार, गोरा बाजार समेत कई इलाकों में सेंवई की खरीदारी की।


ईद की नमाज अदा कराने के लिए इंतजामियां कमेटी की ओर से ईदगाह और मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली गई। जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि सभी ईदगाइ और मस्जिदों के सामने चूने का छिड़काव कराया गया है। ईद पर साफ-सफाई के साथ पेयजल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed