फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sharp altercation between SP workers

Raebareli News: सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक

Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sharp altercation between SP workers
सपा कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष व रायबरेली प्रभारी अशोक यादव से होती नोकझोंक।
डीह (रायबरेली)। विकास क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को उस समय तीखी नोकझोंक हो गई, जब सपा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक में जा रहे थे। रास्ते में स्वागत के दौरान कार्यकर्ता दो खेमों में नजर आए। उपेक्षा का आरोप भी लगाया। इससे कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। जिलाध्यक्ष ने सफाई दी कि कार्यकर्ताओं में कहासुनी जरूर हुई, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन


सपा के रायबरेली प्रभारी अशोक यादव और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव डीह विकास क्षेत्र के रोखा गांव के पास होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे। यह बैठक ब्लाक अध्यक्ष आदर्श यादव की ओर से आयोजित की गई थी। रास्ते में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक, राजेंद्र, राज कुमार आदि ने डेला मोड़ के पास सपा के प्रभारी का काफिला रोक लिया। बताया कि पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों को पदाधिकारी बनाया दिया गया है। इससे संगठन कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच काफिले में शामिल सपा के जिलाध्यक्ष भी गाड़ी से उतर कर पहुंच गए तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने खरी-खोटी सुनानी शुरू की तो दूसरे कार्यकर्ता भी सामने आ गए। इससे कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। माहौल गर्म होने लगा तो सपा के प्रभारी और जिलाध्यक्ष दोनों ने सभी को समझाया और बैठक में शामिल होने चले गए। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। थोड़ी नोकझोंक जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed