फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shaheed Mahesh's father Bole was punished in Rae Bareli

रायबरेली में शहीद महेश के पिता बोले को मिली किए की सजा

Fri, 10 Jul 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Mahesh's father Bole was punished in Rae Bareli
रायबरेली। कानपुर में हुए आठ पुलिस कर्मियों के हत्याकांड में शहीद हुए रायबरेली के सब इंस्पेक्टर महेश चंद्र यादव के पिता ने कहा है कि विकास को उसके अपराध की सजा मिल गई है। हम सरकार की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम शुभ्रा सक्सेना व एसपी स्वप्निल ममगाई ने शहीद महेशचंद्र यादव के घर सरेनी के वनपुरवा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद की पत्नी सुमन देवी व पिता देवनारायण यादव को असाधारण पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कोषागार के माध्यम से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। डीएम व एसपी ने कहा कि सरकार व प्रशासन माफिया व अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद के पिता देवनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सरकार में अपराधियों की खैर नहीं है। अब यह बात साबित हो गई है कि अपराधी विकास दुबे को उसके अपराध की सजा मिल गई है। उसके साथ वही हुआ जिसका वह हकदार था।

अब शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्दांत अपराधी को कानपुर से उज्जैन तक पहुंचाने वालों की भी जांच होनी चाहिए। जिससे अपराधियों की मदद करने वालों को सबक मिल सके। उनका कहना था कि विकास जैसे अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed