फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sex racket was going on in Indira Nagar, investigation started after raid

इंदिरा नगर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे के बाद जांच शुरू

Tue, 15 Oct 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sex racket was going on in Indira Nagar, investigation started after raid
रायबरेली। शहर कोतवाली के इंदिरा नगर में सोमवार सुबह सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में घुसकर जांच की। चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले से ही पीछे से कुछ लोग भाग गए। पुलिस ने भवन से डिजिटल वीडियो डिवाइस (डीवीडी) बरामद की है। साथ ही भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इंदिरा नगर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार सुबह एक भवन में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भवन में छापा मारा। गेट खुलवाकर अंदर पहुंची पुलिस कुछ बच्चों को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। भवन के अंदर मिले डीवीडी की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीवीडी में मौजूद फिल्म को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे इंदिरा नगर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि भवन में कुछ खास नहीं मिला है। जांच शुरू कर दी गई है। बरामद डीवीडी को भी चेक कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed