{"_id":"6acfdf837d7a57215d08ce77","slug":"seven-arrested-following-dispute-over-brick-kiln-accounts-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169957-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ईंट-भट्ठे के हिसाब में विवाद, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ईंट-भट्ठे के हिसाब में विवाद, सात गिरफ्तार
Thu, 15 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खीरों। ईंट-भट्ठे के हिसाब-किताब को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को बढ़ गया। गुरुबक्सगंज क्षेत्र के भीतरगांव के पास बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची गुरुबक्सगंज और खीरों पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विवाद में इस्तेमाल एसयूवी को सीज कर दिया।
खीरों पुलिस के अनुसार, बदायूं जिले के सिसइया निवासी अफसर अली और उन्नाव जिले के बलुआखेड़ा निवासी रामलखन यादव पंजाब में एक ईंट-भट्ठे पर साथ काम करते थे। बाद में दोनों ने रायबरेली के खीरों क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुरेंद्र यादव का ईंट-भट्ठा सालाना पांच लाख 50 हजार रुपये किराये पर लिया। दोनों ने आधी-आधी लागत लगाकर भट्ठे का संचालन शुरू किया था। भट्ठे के हिसाब-किताब और खर्चों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
बताया गया कि इन्वर्टर-बैटरी, टीवी और ट्रैक्टर के किराये के भुगतान को लेकर हिसाब में रकम दर्ज करने पर विवाद बढ़ गया। 13 अक्टूबर को ट्रैक्टर के किराये और टायर के खर्च का हिसाब दर्ज किया गया था। बुधवार को मुंशी पवन यादव इसी हिसाब को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भट्ठे पर उनका अफसर अली और उनके बेटे आरिफ अली से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद पवन यादव ने खीरों थाने में प्रार्थनापत्र दिया और अपने मालिक कौशल किशोर को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद कौशल किशोर अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ एसयूवी से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान भीतरगांव में अफसर अली को वापस भट्ठे पर बुलाने के लिए उनका वाहन बीच सड़क पर रोक लिया गया। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। अफसर अली के बेटे आरिफ अली ने यूपी-112 पर सूचना दी।
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफसर अली के बेटे आरिफ अली, कौशल किशोर, रामबहादुर यादव, अनूप यादव, अखिलेश, सत्यम यादव और मुंशी पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसयूवी को भी सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।