फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Session exam: enthusiasm seen among students

सत्र परीक्षा : विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Fri, 29 Aug 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 29 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Session exam: enthusiasm seen among students
खीरों क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को प्रथम सत्र परीक्षा देते बच्चे।
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को सत्र परीक्षा हुई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के लगभग दो लाख बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। प्रथम पाली में कक्षा दो में हिंदी, तीन में सामाजिक विषय व कक्षा चार से आठ तक गणित की परीक्षा हुई। दोपहर में द्वितीय पाली में सभी कक्षाओं में कला की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


जिले में 2299 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख है। ये सभी बच्चे प्रथम सत्रीय परीक्षा में शामिल हुए हैं। दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। गणित की परीक्षा में सवाल हल करने में छात्र को मंथन करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम सत्रीय परीक्षा में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 10 अंक का होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्रीय परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी अभिलेख स्कूल में सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed