फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Serious patients, elderly and pregnant will be identified in 33 lakh population

33 लाख आबादी में चिह्नित होंगे गंभीर रोगी, बुजुर्ग व गर्भवती

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Serious patients, elderly and pregnant will be identified in 33 lakh population
रायबरेली। कोरोना के खतरे को देखते हुए जिले की 989 ग्राम पंचायतों में पांच जुलाई से कोविड सर्विलांस अभियान शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। जिले के 5.96 लाख घरों में रहने वाली 33 लाख से अधिक आबादी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गंभीर रूप से बीमार रोगियों के साथ ही वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चाें की स्क्रीनिंग करके जांच करेंगी। अभियान के लिए आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1149 टीमें गठित की गई हैं। 235 एएनएम को सुपरवाइजर बनाने के साथ ही 75 डॉक्टरों को सेक्टर मेडिकल ऑफिसर बनाया गया है। एसीएमओ स्तर के अधिकारियों को तहसीलों का नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जुलाई महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। खासकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों, वृद्धों और बच्चों में कोरोना का खतरा ज्यादा है। गर्भवती महिलाओं में भी अधिक खतरा है। जिले में अब तक कोरोना से तीन मौतें हुई हैं। तीनों लोग कोरोना संक्रमित होने से पहले गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।
विज्ञापन

दरअसल कोरोना संक्रमित होने से बीमार लोगों में खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शासन ने कोविड सर्विलांस अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। अभियान में जिले के सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचेंगी और संबंधितों को चिह्नित करके उनकी स्क्रीनिंग करेंगी। जिले में आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1149 टीमें गठित की गई हैं। टीमों के कार्यों पर 235 सुपरवाइजर नजर रखेंगे। 75 सेक्टरों में मेडिकल ऑफिसर भी तैनात किए गये हैं। एसीएमओ स्तर के अधिकारियों को तहसील स्तर पर अभियान पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। टीमों को रोजाना रिपोर्ट ऑनलाइन भी करनी होगी। ये अभियान पांच से 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में फिर चलेगा कोविड सर्विलांस अभियान
शहर के ढाई लाख घरों में अभियान पूरा कर चुकीं टीमों को पांच जुलाई से फिर से कोविड सर्विलांस अभियान शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। सभी 34 वार्डों के लिए 34 टीमें गठित की गई हैं। शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के आजादनगर और कल्लू का पुरवा, इंदिरानगर, राना नगर, अयोध्यापुरी, फिरोज गांधी नगर, सत्यनगर सहित सभी 34 मोहल्लों में रविवार से दोबारा सर्विलांस अभियान शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
बच्चों के हाथ कराएंगे सैनिटाइज, गर्भवतियों को देंगे सलाह
गंभीर रूप से बीमार मरीजों को शहर में चिह्नित करने के लिए पांच जुलाई से शुरू होने वाले अभियान में बच्चों को हाथ साफ रखने की सलाह देने के साथ ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। बच्चों को हाथ साफ रखने से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया जाएगा। गर्भवती महिलाओं से आशा बहुएं बात करेंगी और उन्हें इन दिनों में खास एहतियात बरतने की सलाह देंगी।

शासन की मंशा के अनुसार कोविड सर्विलांस अभियान शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच जुलाई से पूरे जिले में अभियान चलेगा। बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए 1149 टीमें बनाई गई हैं।
डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed