फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sent obscene photographs to female physiotherapist

महिला फिजियोथेरेपिस्ट को भेजी अश्लील फोटो

Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला फिजियोथेरेपिस्ट के मोबाइल पर एक चिकित्सक ने अश्लील फोटो भेज दी। फिजियोथेरेपिस्ट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम द्वारा मामले की जांच सीएमएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने उसके मोबाइल पर बीती 14 जुलाई को रात 12 बजे वॉट्सएप से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक फोटो भेजी है।
विज्ञापन


 रात में फिजियोथेरेपिस्ट के पति ने फोन करके डॉक्टर से पूछा तो उसने अभद्र व्यवहार किया। महिला ने रात में ही इस संबंध में 1090 नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी चिकित्सक की मनमानी कम नहीं हुई तो परेशान महिलाकर्मी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल के सीएमएस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।


आरोपी चिकित्सक डॉ. दीपेंद्र का कहना है कि गलती से फोटो चली गई थी, इसके लिए माफी भी मांग ली है। सीएमएस डॉ. आरडी तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। डीएम का आदेश आ गया है।

 जल्द ही जांच करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed