{"_id":"56eae7204f1c1b96258b45f7","slug":"selling-bard-of-344-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 344 दवाओं की बिक्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 344 दवाओं की बिक्री नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाआें के साइड इफेक्ट को देखते हुए सरकार ने कॉम्बिनेशन वाली 344 दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। 19 मार्च से ये दवाएं नहीं बिकेंगी। नान कॉम्बिनेशन वाली दवाएं महंगी होने के कारण अब रोगियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन
हालांकि इससे यह फायदा जरूर होगा कि जो बीमारी होगी, उसी की दवा खानी होगी। इससे रोगियों को भी आराम होगा। जिले में करीब 1300 दवा की दुकानें हैं। इन दवाओं में कॉम्बिनेशन वाली दवाओें की बिक्री होती है।
विज्ञापन
खास बात यह कि दवा दुकानों में 60 प्रतिशत से अधिक दवाएं कॉम्बिनेशन वाली ही हैं। खासकर बुखार, जुकाम व दर्द की तमाम ऐसी दवाएं हैं, जिसमें कई साल्ट मिले हुए हैं। जल्द आराम के लिए रोगी इन दवाआें को खाते हैं।
विज्ञापन
ये दवाएं मेडिकल स्टोर के अलावा किराने की दुकानों पर भी सामान्य तौर पर देखने को मिलती हैं। कॉम्बिनेशन वाली दवाओं का साइड इफेक्ट होने के कारण सरकार ने ऐसी 344 दवाओं की बिक्री को शनिवार से बंद करने का निर्णय लिया है।