फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Second lockdown of 55 hours started, shutting down everything and increasing the vigor

55 घंटे का दूसरा लॉकडाउन शुरू, सबकुछ बंद कर सख्ती बढ़ाई

Fri, 17 Jul 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Second lockdown of 55 hours started, shutting down everything and increasing the vigor
रायबरेली। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से जिले में 55 घंटे का दूसरा लॉकडाउन लगाया गया है। 20 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दवा, दूध और अस्पतालों को छोड़कर सब कुछ बंद किया गया है। शहरी व ग्रामीण हाट बाजार, गल्लामंडी व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन निजी सवारी वाहन के संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इसके लिए ढाबे, पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। यहां कोरोना सुरक्षा के प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास दिखाकर अधिकारी और कर्मचारी आ जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। निर्माण और विकास कार्य पूर्व की तरह चलते रहेंगे। कोरोना सुरक्षा को लेकर चल रहा कोविड सर्विलांस अभियान जारी रहेगा।

जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिना पूछताछ के किसी को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। थानेदारों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इमरजेंसी व जरूरी कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed