{"_id":"5ef4dd198ebc3e42c3174c2d","slug":"sealed-all-the-way-to-maugravi-raibaraily-news-lko5277285195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊगर्वी गांव के सभी सातों रास्ते सील, 16 टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊगर्वी गांव के सभी सातों रास्ते सील, 16 टीमें पहुंची
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। एक ही परिवार के पांच लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र के मऊगर्वी गांव के सभी नौ रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए 16 टीमें लगाई गई हैं।
हालांकि ग्राम पंचायत के मऊशर्की व अन्य गांवों को इससे मुक्त रखा गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। जिस गांव के लोग संक्रमित हुए हैं प्रशासन ने उसी गांव में सतर्कता बढ़ाई है। साढ़े तीन हजार लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 52 कर्मचारियों को लगाया गया है।
महराजगंज-इंहौना मार्ग का पूर्वी हिस्सा मऊशर्की और पश्चिम का हिस्सा मऊगर्वी है। इसके अलावा अन्य चौदह पुरवे भी हैं। लखनऊ में संक्रमित युवती मऊगर्वी गांव की रहने वाली है। अब उसके घर के पांच लोग और संक्रमित हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर प्रधान नीलम सिंह के सहयोग से मऊगर्वी गांव तक आने वाले सभी नौ रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रशासन ने दैनिक उपयोग की सामग्रियों की आपूर्ति के लिए भी दुकानदारों को तैनात कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में रहने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की कवायद तेज कर दी है।