फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scooty rider dies due to uncontrollable pickup

बेकाबू पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to uncontrollable pickup
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बेकाबू पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

उदवतपुर निवासी दीपक कुमार (21) गुरुवार शाम को स्कूटी से खीरों अपनी दवा लेने जा रहा था। उसके साथ उसका रिश्तेदार जितेंद्र (19) भी था। रफीक नगर खीरों के निकट बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दीपक व जितेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को पहले सीएचसी खीरों और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। दीपक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिवारीजन उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां रात डेढ़ बजे दीपक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed