फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School will be closed for 5 days from cold wave

शीतलहर से 5 दिन और बंद रहेंगे स्कूल

Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
School will be closed for 5 days from cold wave
cold wave - फोटो : amar ujala
जिले में शनिवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार को गलन भरी ठंड से हर कोई ठिठुर गया। दिनभर धूप न निकलने और शीत लहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी के सितम से बाजारों में चहल-पहल गायब सी दिखी। कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने कक्षा एक से लेकर आठ के सभी स्कूलों को पांच दिन के लिए और बंद कर दिया है।
विज्ञापन


जिले में शनिवार रात और रविवार दोपहर बूंदाबांदी हुई। दिनभर धूप नहीं निकलने और शीतलहर के चलते हर कोई ठंड से ठिठुरता रहा। ठंड का असर ये रहा कि बाजारों में चहल-पहल गायब सी रही। जरूरी कार्य से जो लोग घर से निकले भी वो गर्म कपड़ों से पूरी तरह पैक थे।
विज्ञापन


कई दिन से हो रही सर्दी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सर्दी बढ़ने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे मुसाफिरों को सर्दी से ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं शीतलहर के चलते डीएम अनुज कुमार झा ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलहर के चलते डीएम अनुज कुमार झा ने कक्षा आठ तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल 9 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।


इन तिथियों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होगी। चुनाव के कारण विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस दौरान यदि विद्यालय बंद मिला, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed