फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school reopen

आज से खुल जाएंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय

Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
school reopen
रायबरेली। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में भी सोमवार से भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऑनलाइन पढ़ाई से काफी दिक्कतें आ रही थीं। अब भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। पिछले हफ्ते माध्यमिक और उच्च शिक्षा से संबंधित विद्यालयों को खोल दिया गया था।
अब कक्षा आठ तक के स्कूल भी 14 फरवरी से खुल जाएंगे। करीब डेढ़ महीने बाद स्कूलों में बच्चों की चहक सुनाई देगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दरों में प्रभावी रूप से कमी होने पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के समस्त शैक्षिक संस्थानों को 14 फरवरी से खोलने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन

इसलिए जिले में संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त, कस्तूरबा एवं समस्त बोर्डों के मान्यता प्राप्त विद्यालय कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खुलेंगे।
अभिभावकों, शिक्षकों के चेहरों पर छाई है खुशी
बछरावां/डलमऊ। अभिभावक प्रमोद चौधरी, सौरभ मिश्रा, हरिओम सिंह, सोनू सिंह, सुधीर जायसवाल और सर्वेश द्विवेदी ने कहा कि पढ़ाई बहुत प्रभावित चल रही है।
स्कूल खुलने से राहत मिलेगी। दूसरी तरफ परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बुद्धिप्रकाश अवस्थी, सुशीला यादव, विवेक सिंह, चंदन सोनकर, सुधा सिंह आदि ने बताया कि भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विद्यालय संचालकों राकेश यादव, संदीप चौधरी, कुसुमा यादव ने भी कहा कि स्कूल खुलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पूरी हुई तैयारी, बनेगा एमडीएम
ऊंचाहार। गोपालपुर धवन के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को स्कूल खुलने की सूचना व्हाट्सएप से भेजी गई है। सोमवार को मिड-डे मील में सब्जी-रोटी बनाई जाएगी। गुलरिहा गांव की पूनम, भान तालाब की कृष्णावती, जमुनापुर के शिव कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल खुलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed