फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

Raebareli News: परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 38 अतिरिक्त क्लास रूम

Mon, 05 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
school
रायबरेली। जिले के 36 परिषदीय विद्यालयों में 38 अतिरिक्त क्लास रूम (एडीशनल क्लास रूम) बनाए जाएंगे। एक कमरे की लागत 5.65 लाख रुपये निर्धारित है। यह धनराशि संबंधित स्कूलों की विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेज दी गई है। इसी हफ्ते निर्माण शुरू हो जाएगा। ये कमरे उन्हीं स्कूलों में बनवाए जाएंगे, जहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या तो अधिक है, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए जगह की कमी है। इसी वजह से उन्हें बरामदे में या फिर खुले आसमान के नीचे बैठाकर पढ़ाया जाता है। इस समस्या के निराकरण के लिए 39 परिषदीय विद्यालयों में 42 अतिरिक्त कक्षा कक्ष (एडीशनल क्लास रूम) बनवाने की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

इस पर संबंधित विद्यालयों में परीक्षण कराने के बाद 36 विद्यालयों को 38 क्लास रूम बनवाने के लिए धनराशि भेज दी गई। इन 36 विद्यालयों में से 34 स्कूलों में एक-एक कमरे तो बाकी दो स्कूलों में दो-दो कमरे बनवाए जाएंगे। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम ने बताया कि 5.65 लाख रुपये से एक कमरा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ 14 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति को भेज दी गई है। जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम ने बताया कि तीन विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवॉश और एक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय का निर्माण कायाकल्प के तहत कराया जा चुका है, इसीलिए इन विद्यालयों में धनराशि नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed