फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School manager of car collision death

कार की टक्कर से स्कूल प्रबंधक की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:36 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
यह हादसा उस समय हुआ, जब प्रबंधक परिवार समेत चार पहिया वाहन से परिवार समेत लखनऊ जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के मांडा थाना क्षेत्र के कुशलपुर दोहथा गांव निवासी रमाकांत त्रिपाठी (55) सुबह टवेरा से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। रमाकांत के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।
विज्ञापन


जमालपुर गांव के पास किसी काम से गाड़ी से उतरे थे। जैसे ही गाड़ी से उतरकर आगे बढ़े कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रमाकांत को रौंद दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी रही। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मृतक के नाते-रिश्तेदार और करीबी लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सभी रो-रोककर बेहाल थे। मृतक रमाकांत श्रीनाथ रामनाथ महाविद्यालय धनवालकला मांडा के साथ दो और महाविद्यालयों के कर्ताधर्ता थे।


मृतक के रिश्तेदार अशोक शुक्ला ने बताया कि रमाकांत के कोई संतान नहीं है। एसओ एसएन यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी और चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed