{"_id":"613258b88ebc3e35e94a368a","slug":"sarvodaya-nagar-railway-crossing-issue-mla-reached-raibaraily-news-lko5939244191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का विरोध, गुस्सा देख पहुंची विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग बंद करने का विरोध, गुस्सा देख पहुंची विधायक
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों से बातचीत करतीं सदर विधायक अदिति सिंह।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद सर्विस रोड से आवागमन रोकने के लिए दीवार बनाने का पुरजोर विरोध हुआ था, जिससे रेलवे को दीवार बनाने की योजना स्थगित करनी पड़ी थी। अब इसी हाईवे पर शहर के भीतर सर्वोदय नगर के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी रूप से बंद किए जाने का विरोध भी तेज हो गया है।
सर्वोदय नगर का रेलवे फाटक बंद किए जाने से आसपास बसे लगभग 10 मोहल्लों की आबादी प्रभावित हो रही है। इस क्रॉसिंग से होकर रोजाना 10 हजार लोगों का आवागमन होता था, जिन्हें अब दो किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
सर्वोदय नगर की रेलवे क्रॉसिंग रायबरेली-अमेठी रेल लाइन पर स्थित है, जिससे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस पर ओवरब्रिज बन गया है, जिससे आवागमन होने लगा है। इसी कारण फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे ओवरब्रिज के नीचे से रोड ट्रैफिक पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
ऐसा होने से सर्वोदय नगर, घसियारी मंडी, अंबेडकर नगर, शक्ति नगर, छोटा घोसियाना, बड़ा घोसियाना, मलिकमऊ आइमा समेत 10 मोहल्लों की आबादी पूरी तरह प्रभावित है। उन्हें आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर करीब एक महीने से आवाज उठाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने रेल मंत्री समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजे। समस्या को जानने के लिए सदर विधायक अदिति सिंह भी रेलवे फाटक के पास पहुंचीं, जहां काफी संख्या में जुटे नागरिकों ने अपनी समस्या बताई थी। सदर विधायक ने भरोसा दिलाया था कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों से बात कर निराकरण कराएंगी।
अंडरपास बनवाने की मांग, डीआरएम को भेजी चिट्ठी
शुक्रवार को सदर विधायक अदिति सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक को चिट्ठी भेजकर सर्वोदय नगर की रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया और अंडरपास बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्या के निस्तारण के लिए फाटक खोला जाए या फिर आवागमन के लिए भूमिगत रास्ता दिया जाए।
सदर विधायक ने कहा कि लखनऊ-रायबरेली रोड पर फाटक संख्या-148एसपीएल को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे आसपास के आबादी वाले क्षेत्र सर्वोदय नगर, घसियारी मंडी, अंबेडकर नगर, शक्ति नगर, बड़ा घोसियाना, छोटा घोसियाना, मलिकमऊ आइमा के लगभग 10 हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं।