फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarika's murderer turned out to be her fiance

मंगेतर ही निकला सारिका का कातिल, नींद की गोली और सल्फास खिलाने के बाद घोंटा था गला

Sun, 01 Mar 2020 05:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sarika's murderer turned out to be her fiance
हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सारिका हत्याकांड का शनिवार को पर्दाफाश हो गया। होने वाले पति ने ही ममेरे भाई के साथ मिलकर सारिका का कत्ल किया था। पुलिस का खुलासा चौंकाने वाला है। सारिका जिसके साथ जिंदगी बिताने के सपने संजाए थी, वही मंगेतर पहले उसे शहर के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहां नींद की गोली खिलाई। इसके बाद सल्फास खिलाया और फिर गला घोंटकर मार डाला।

विज्ञापन


यही नहीं मंगेतर ने ममेरे भाई के साथ बाइक से ही सारिका की लाश 17 किलोमीटर दूर ले जाकर उसके गांव के पास खेत में फेंकी थी। गुरुबख्शगंज पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बीती 26 फरवरी को गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे फतेह बहादुर मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव में बुआ के घर रह रही सारिका यादव की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात में केस दर्ज करके घटना की पड़ताल शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थानेदार कुंवर बहादुर सिंह, स्वाट-सर्विलांस टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी ने टीम के साथ हत्याकांड में शामिल हरचंदपुर थाना क्षेत्र के विजयी सिंह का पुरवा मजरे कनकहा गांव निवासी मनोतोष कुमार उर्फ बउवा और उसके ममेरे भाई इटकुटी मजरे रुकनापुर निवासी रविंद्र कुमार उर्फ विवेक को गिरफ्तार किया है।

एसपी के मुताबिक आरोपी बउवा और सारिका की एक मार्च को शादी होने वाली थी। बउवा के अवैध संबंध दूसरी महिला से थे। इसके बावजूद सारिका व उसके परिवार वालों ने बउवा पर दबाव बनाकर शादी तय करा दी थी। वहीं सारिका नर्सिंग में एडमीशन कराने तथा स्कूटी खरीदकर दिलाने का बउवा पर दबाव बना रही थी।

इससे बउवा परेशान था। सारिका से शादी न करनी पड़े, इसके लिए बउवा ने उसके कत्ल की साजिश रची और घटना को अंजाम दे दिया। थानेदार के मुताबिक शहर के गायत्रीपुरम में बउवा के फूफा का निर्माणाधीन मकान है। वहीं पर वह सारिका को लेकर गया था। जहां उसने सारिका को नींद की गोली खिला दी।

नींद में आने के बाद उसे सल्फास खिलाया और फिर गला घोंटकर मार दिया। फिर बउवा व उसके ममेरे भाई रविंद्र कुमार उर्फ विवेक ने बाइक पर शव लादा और 17 किलोमीटर दूर ले जाकर सारिका के गांव के पास फेंककर भाग गए। एसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी बउवा ने सारिका को डॉक्टर बनाने का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया था। शुरुआत में उस पर बहुत पैसा भी खर्च किया। सारिका भी बउवा का फायदा उठा रही थी। इधर, बउवा के दूसरी महिला से संबंध हो गए तो वह सारिका से दूरी बनाने लगा।

इसी वजह से उसने ये वारदात अंजाम दी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक, मृतका सारिका का मोबाइल फोन, नींद की गोली के रैपर व सल्फास की डिब्बी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed