{"_id":"5f9c64d08ebc3e9c064f8ee3","slug":"samples-taken-for-dna-test-of-mother-child-and-two-accused-raibaraily-news-lko5478426113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बच्ची और दो आरोपियों के डीएनए टेस्ट को लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बच्ची और दो आरोपियों के डीएनए टेस्ट को लिए गए सैंपल
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के बच्ची को जन्म देने के बाद अब पुलिस ने मां-बच्ची के साथ ही दो आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे हैं। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि मामले में असली आरोपी कौन हैं और वास्तविक रूप से बच्ची के पिता कौन हैं।
भदोखर क्षेत्र के मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग स्थित गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। युवती गर्भवती हो गई थी। इसी माह दुष्कर्म का शिकार युवती ने बाराबंकी में एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोपी पक्ष ने मामले में डीएनए टेस्ट कराए जाने की मांग की थी। इस पर पुलिस डीएनए टेस्ट करा रही है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में युवती, उसकी बच्ची और दो आरोपियों के सैंपल लिए गए। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि युवती, उसकी बच्ची और आरोपी राघवेंद्र सिंह, शक्ति रैदास के सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में अभी अन्य कई लोगों का भी डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिए जाएंगे।