फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salary of 245 health workers including 200 ANM and 15 superintendents withheld

200 एएनएम व 15 अधीक्षकों समेत 245 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका

Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Salary of 245 health workers including 200 ANM and 15 superintendents withheld
रायबरेली। कोरोना के कहर के कारण प्रभावित टीकाकरण को शत प्रतिशत पूरा कराने में सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। टीकों से वंचित एक साल तक के बच्चों की सूचना उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सलोन, हरचंदपुर, डीह और नगर क्षेत्र के अस्पतालों के अलावा किसी ने भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसी स्थिति में स्टेट को रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने 200 एएनएम और 15 सीएचसी अधीक्षकों समेत 245 स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी को जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना के कारण जिले में बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो गया था। टीकों से वंचित बच्चों में शत प्रतिशत टीके लगवाने के लिए शासन की मंशा पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए इस साल अब तक जन्में बच्चों और टीकों से वंचित बच्चों की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन मनमाने अधीक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सलोन, हरचंदपुर, डीह और नगर क्षेत्र की रिपोर्ट ही सीएमओ को मिल सकी है। रिपोर्ट न देने पर जगतपुर, ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, बछरावां, अमावां, सरेनी, शिवगढ़, जतुआ-टप्पा, नसीराबाद, दीनशाह गौरा, रोहनियां सहित 15 सीएचसी अधीक्षकों का अक्तूबर महीने का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा इन सीएचसी क्षेत्र में काम करने वाली करीब 200 एएनएम के अलावा सभी 15 सीएचसी के बीपीएम, बीसीपीएम का वेतन भी रोक दिया गया है। सभी को जवाब देने के साथ ही रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed