फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salary of 12 ADOs who suppressed complaints stopped

शिकायतें दबाने वाले 12 एडीओ का वेतन रोका

Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salary of 12 ADOs who suppressed complaints stopped
रायबरेली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 42 शिकायतों को पंचायतीराज विभाग के अधिकारी दबाए बैठे हैं। मनमानी की हद तो तब हो गई, जब 11 शिकायतें डिफॉल्टर हो गईं। डीएम की फटकार के बाद डीपीआरओ ने लापरवाही बरत रहे जिले के 12 सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोक दिया। साथ ही नोटिस जारी करके तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आने वाली शिकायतों को निस्तारित करने के लिए मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया जाता है। पंचायतीराज विभाग के अधिकारी शिकायतों को निस्तारित करने में मनमानी कर रहे हैं। इस मनमानी के कारण आईजीआरएस की 42 शिकायतें लंबित हो गई हैं। इसमें 11 ऐसी शिकायतें हैं, जिनका निस्तारण न करने पर डिफॉल्टर हो गई हैं। जिले में सरेनी में दो, राही में चार, डलमऊ, दीनशाह गौरा, छतोह में एक-एक, हरचंदपुर में दो शिकायतें डिफॉल्टर हो गई हैं।
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने डीपीआरओ के पेंच कसे तो उन्होंने एडीओ का वेतन ही रोक दिया। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सरेनी अनिल कुमार, एडीओ राही सईद अहमद, एडीओ डलमऊ कैलाशनाथ पटेल, एडीओ दीनशाह गौरा सतीशचंद्र, एडीओ छतोह जितेंद्र सिंह, एडीओ शिवगढ़ जितेंद्र बहादुर सिंह, एडीओ महराजगंज शिखर शुक्ला, एडीओ हरचंदपुर विवेक सिंह, एडीओ सलोन जयशंकर तिवारी, एडीओ डीह रामधारी प्रसाद, एडीओ रोहनियां विमलेश मिश्रा व एडीओ बछरावां में प्रेमपाल सिंह का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ गिरीशचंद्र का कहना है कि 12 सहायक विकास अधिकारियों का वेतन रोका गया है। दो दिन में शिकायतों का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed