फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sabotage in power house , documents tore

बिजली घर में तोड़फोड़, दस्तावेज फाड़े

Tue, 23 Jun 2015 12:30 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
 पावर कॉर्पोरेशन की ध्वस्त विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर सोमवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। रात भर बिजली न मिलने से नाराज महिलाओं और नागरिकों ने इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


कुर्सियां पलट दीं, शीशे तोड़े और दस्तावेज फाड़ डाले। मारपीट की नौबत आई तो कर्मचारी पिछले दरवाजे से जान बचाकर भाग गए। इतना ही नहीं उपकेंद्र के सभी फीडरों को बंद कर 20 हजार घरों की सप्लाई ठप कर दी। इस दौरान नागरिकों ने जेई और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। ओवरलोड व खस्ताहाल उपकरणों से विद्युत संयंत्र चल नहीं पा रहे हैं। रविवार की सुबह इंदिरानगर में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक बार ट्रांसफार्मर बदला गया, दोबारा ट्रॉली वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन दोनों ही नहीं चल सके। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। रात में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। सैकड़ों घरों में बिजली नहीं आई।

रात भर जागकर बिताने के बाद सोमवार की सुबह महिलाओं और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 6:30 बजे लोग उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उपभोक्ता मारपीट पर आमादा हो गए।

उनका गुस्सा देखकर कर्मचारी भाग गए। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दस्तावेज फाड़ डाले। शीशे तोड़े और कुर्सियां पटककर इधर-उधर फेंक दीं।


यही नहीं सारे फीडरों की आपूर्ति ठप करके कंट्रोल रूम का दरवाजा बंदकर दिया। इस दौरान विभागीय अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्पोरेशन के एसडीओ पीके सिंह का कहना है कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed