फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ruthlessly murdered the quacks by thrashing them with an iron rod

लोहे की राड से पीट-पीटकर झोलाछाप की बेरहमी से हत्या

Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ruthlessly murdered the quacks by thrashing them with an iron rod
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार रात झोलाछाप की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घर के अंदर बेड पर उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

सिर पर चोटों के निशान थे। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, घर पर कोई नहीं था। कत्ल की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए।
अब तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
नसीराबाद के पूरे नकछेद मजरे संडहा निवासी डॉ. निर्मल मंडल (40) की घर से चंद कदम दूरी पर ही क्लीनिक है। सोमवार दोपहर उसकी पत्नी लिपी अपनी बेटियाें के साथ भाई से मिलने अमेठी गई थीं। घर पर निर्मल अकेला था, जबकि उसके पिता मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ने निर्मल को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर लिपी ने बाजार में मिठाई के दुकानदार आकाश को फोन किया। आकाश जब घर पहुंचा तो निर्मल का शव बेड पर पड़ा था। सिर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि लोहे की रॉड से पीटकर झोलाछाप को मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलते ही सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह, नसीराबाद थानेदार दयानंद तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए। पत्नी लिपी भी भाई के साथ घर पहुंची। बताते हैं निर्मल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जनपद उत्तर चौबीसा परगना थाना बारजुरा क्षेत्र के अशोक नगर गांव का रहने वाला था। वह करीब 20 वर्ष पहले यहां आया था और यहीं घर बनाकर रहने लगा था।
वह बंगाली डॉक्टर के नाम से चर्चित था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजन मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। निर्मल के दो बच्चों लीना (12) व लीमा (10) का रो-रोकर बुरा हाल है।

रॉड से हमला करके झोलाछाप की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। केस दर्ज कराया जा रहा है। घटना की पड़ताल के लिए कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
इंद्रपाल सिंह, सीओ सलोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed