फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rukayya and Shivam won the speech

भाषण में रुकय्या और शिवम ने बाजी मारी

Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rukayya and Shivam won the speech
रायबरेली। स्वराज नगर स्थित एक लॉन में बुधवार को आयोजित शैक्षणिक विचार गोष्ठी में जिला स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 16 अक्तूबर से 3 नवंबर तक हुई थी, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में भाषण का वीडियो बनाकर भेजा था। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अंग्रेजी माध्यम में जीजीआईसी की रुकय्या अहमद प्रथम, सेंट पीटर्स स्कूल के सैयद अश्तर नकवी द्वितीय, एसजेएस स्कूल की वेदिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। दारुल अरकम पब्लिक स्कूल की जोया परवीन व मुबश्शिरा सिद्दीकी, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के मोहम्मद असद, प्राथमिक विद्यालय पूरे दर्जिन के मोहम्मद अशज, एसजेएस स्कूल की आराध्या शेखर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

हिंदी माध्यम में शिवमंगल इंटर कॉलेज के शिवम प्रथम, सेंट पॉल्स स्कूल की बेनजीर सिद्दीकी द्वितीय, अलहम्द पब्लिक स्कूल के अनस अहमद तृतीय रहे। दारुल अरकम पब्लिक स्कूल की जोया जुबैर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारी कला की निधि, कंपोजिट विद्यालय लोहानीपुर की कनीज फातिमा, शिवमंगल इंटर कालेज की प्रिया, प्राथमिक विद्यालय लालूपुर के विशोक तिवारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले डॉ. फखरे आलम, शमसुद्दीन अजहर, सबीह अहमद, सैयद जिया अहमद, अनीसा तनवीर, सैयद मुमताजुद्दीन अहमद, मुनीर अहमद, इस्माइल खान, अब्दुल अलीम अंसारी, अबरार अहमद को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

नूर एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से हुए कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया, डायट प्रवक्ता जुबैर अहमद, अभिवेक श्रीवास्तव ने शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक भाषण प्रतियोगिता में बेनजीर सिद्दीकी के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर विनोद अवस्थी, अंकुर वैश्य, रवितोष त्रिपाठी, डीके श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed