फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RTO of Lucknow, probe into IDTRC, flare up on deficiencies

लखनऊ के आरटीओ ने आईडीटीआरसी की जांच, कमियों पर भड़के

Wed, 17 Jul 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
RTO of Lucknow, probe into IDTRC, flare up on deficiencies
लखनऊ के आरटीओ ने की आईडीटीआरसी की जांच, कमियों पर भड़के
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ मंडल के संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) आरपी द्विवेदी ने मंगलवार को प्यारेपुर में निर्माणाधीन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआरसी) का निरीक्षण किया। भवन के निर्माण में खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए निर्माण इकाई को मानकों को पूरा कराने के आदेश दिए।
बताते चले कि पिछले माह आए अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा ने इस कार्य में जमकर मनमानी पकड़ी थी। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। अपर मुख्य सचिव ने मामले में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को भी कमियों के संबंध में पत्र लिखा था, जिसके बाद आरटीओ निर्माण का दशा को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

करीब 17 करोड़ की लागत के आईडीटीआरसी का निर्माण यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंटर कॉरपोरेशन लिमिटेड करवा रहा है। आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण आख्या परिवहन आयुक्त को दी जाएगी। जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें ठीक कराने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार जायसवाल, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed