{"_id":"5cd920681eb1e4e6d07f905371ffe0f4","slug":"rs-five-crore-received-from-mp-fund-for-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि से विकास के लिए मिले रु पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि से विकास के लिए मिले रु पांच करोड़
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
सांसद निधि से जिले में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिले हैं। सांसद सोनिया गांधी और राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा की निधि को ढाई-ढाई करोड़ मिले हैं। इसमें राज्य सभा सदस्य को तीन साल बाद निधि में बजट मिला है।
बजट मिलने के बाद सांसद से कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। जो प्रस्ताव पहले आए थे, उनमें धन आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में सांसद सोनिया गांधी को निधि से विकास कार्य कराने के लिए पहली किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये मिले हैं।
हालांकि सांसद निधि के लिए कई पत्र भारत सरकार को लिखा गया था, जिसके बाद पहली किस्त जिले को मिली है। राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा को कई वर्ष से विकास कार्यों के लिए निधि नहीं मिली है। वर्ष 2013-14 की पहली किस्त के रूप में ढाई करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
करीब दो करोड़ के प्रस्ताव पहले से डीआरडीए को मिले थे। अन्य बजट के सापेक्ष भी सांसद से कार्यों के प्रस्ताव व अनुमोदन मांगे गए हैं। परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह ने बताया कि सांसद निधि में बजट आया है। सांसद से प्रस्ताव व अनुमोदन आने के कारण कार्य आरंभ कराए जाएंगे।