फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roof plaster dropped into class

स्कूल कक्ष में गिरा छत का प्लास्टर

Fri, 19 Jul 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roof plaster dropped into class
प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में एक कक्षा में बिखरा पड़ा छत से गिरे प्लास्टर का मलबा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों की हालत सुधारने के लिए कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। काम भी हो रहा है, लेकिन गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को उस समय सामने आया, जब अमावां विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में छत का प्लास्टर एक कमरे में गुरुजी की टेबल और बच्चों की बेंच पर गिरा। गनीमत रही कि कक्षा में कोई भी नहीं था। सभी बच्चे और अध्यापक बरामदे में चल रहे जूता-मोजा वितरण कार्यक्रम में बैठे थे। प्लास्टर गिरने से हुई तेज आवाज से हड़कंप मच गया। काफी बच्चे भागकर घरों को लौट गए। अब मामले में विकास विभाग और शिक्षा विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी मढ़ने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

प्लास्टर गिरने की घटना सुबह लगभग 11 बजे अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में घटी। इसी विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत काफी काम कराया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि छत का प्लास्टर भी बनवाया गया था, लेकिन मानकों की अनदेखी की वजह से छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। घटना के समय कमरे में कोई नहीं था। अगर क्लास चल रही होती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में 63 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 40 बच्चे आए थे। कुछ देर पहले तक कमरे में क्लास चल रही थी।
विज्ञापन

जैसे ही बच्चों को जूता-मोजा वितरण के लिए बरामदे में लाया गया, अचानक छत का प्लास्टर टूटकर गुरुजी की टेबल और बच्चों की बेंच पर गिरा, तेज धड़ाम की आवाज आई। इससे हड़कंप मच गया। यदि कुछ देर पहले कमरे का प्लास्टर टूट कर गिरता तो शायद बच्चों को चोट लग सकती थी। इसी वर्ष विद्यालय में कायाकल्प के तहत काम भी हुआ है। सहायक अध्यापक मंजू सोनकर और शिक्षामित्र रेनू ने बताया कि अचानक घटी इस घटना से बच्चे दहशत में आ गए, जिससे कई बच्चे तो बस्ता लेकर घर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में हर कोई खुद को बचाने में लगा है। ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद यादव का कहना है कि कायाकल्प के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ था, छत का काम नहीं करवाया गया था। प्लास्टर पुराना होने की वजह से गिर गया होगा। अमावां के खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। पूरा मामला क्या है, इसका पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने किा कि प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में कायाकल्प के तहत काम हुआ था, लेकिन वहां अचानक छत का प्लास्टर ढह गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए हेडमास्टर से आख्या मांगी गई। बीडीओ को पत्र लिखा जाएगा, ताकि मामले की जांच कराई जा सके और जिम्मेदारी लोगों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed