फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rogue involved in murder and robbery injured in encounter with police, second detainee

हत्या व लूट में शामिल बदमाश पुलिस से मुठभेड़ में घायल, दूसरा बंदी

Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rogue involved in murder and robbery injured in encounter with police, second detainee
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या करके शव को नइया नाले में फेंकने के बाद कार लूटकर भागे बदमाशों की बुधवार रात महराजगंज-बछरावां मार्ग पर बरउवा गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर करके भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से लूटी गई कार, दो तमंचे, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

रात में ही एसपी स्वप्निल ममगाई सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बदमाश को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे हरिपाल सिंह मजरे दौतरा गांव निवासी प्रदीप कुमार पांडेय 02 जुलाई को कार लेकर घर से निकला था। 03 जुलाई को उसकी लाश कोतवाली क्षेत्र के ही बघेल गांव के पास नइया नाले में मिली थी। बदमाश उसकी कार को लूट कर भाग गए थे।
मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। गुरुवार को हत्या व लूटकांड का खुलासा करते हुए एएसपी नित्यानंद राय ने बताया कि एसओजी और महराजगंज कोतवाली पुलिस को बुधवार रात लूटी गई कार से बदमाशों के बछरावां की ओर जाने की सूचना मिली।
इस पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने महराजगंज-बछरावां मार्ग पर बदमाशों का पीछा किया तो बरउवा मोड़ के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करके भागने का प्रयास किया।
जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से घायल महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ही लालगंज मजरे मोन गांव निवासी घायल बदमाश रंजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोनार मजरे बघैल निवासी बदमाश रवि सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से पुलिस ने लूटी गई कार, अवैध शस्त्र व अन्य सामान बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed